
रम्मी जुआर अड्डे पर पुलिस का छापा तीन गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Apr 08, 2024
- 242 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर पुलिस थाना सीमा अंर्तगत कई वर्षो से बिना रोक टोक के चल रहे रम्मी जुआर अड्डे पर पुलिस ने छापामार कर जुआर खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सिपाही नितिन मुकारी की शिकायत पर शहर पुलिस ने सभी गिरफ्तार लोगों के खिलाफ अपराध रजिस्टर क्रमांक 502/2024, महाराष्ट्र जुआर कायदा कलम 4 व 5 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कनेरी परिसर के पारसिक बैंक के पीछे, एस. सी.एम. जीम के नीचे तल मंजिल पर सिकंदर कमरूद्दीन सय्यद, सलमान अब्दुल हाफीज खान और मोहम्मद वारिस नबीयाज शेख रम्मी जुआर खेल रहे थे। जिसकी जानकारी मिलने पर शहर पुलिस की एक टीम ने इस रम्मी जुआर अड्डे पर छापा मारा और तीनों लोगो को जुआर खेलते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सुत्रों की माने कई वर्षो से इस जगह पर रम्मी जुआर अड्डा चालू है। पुलिस ने रम्मी जुआर अड्डे पर कई बार छापा भी मारा है और कई जुआरियों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। इसके बावजूद इसी स्थान पर पुनः रम्मी जुआर अड्डा शुरू होना पुलिस की कार्रवाई पर प्रश्न चिन्ह निर्माण करता है। स्थानीय जागरूक नागरिकों ने इस रम्मी जुआर अड्डे को बंद करने की मांग की है।
रिपोर्टर