हाइवे पर महिला के गले से मंगलसूत्र छीना

भिवंडी।। भिवंडी के मुंबई नासिक हाइवे पर इन दिनों एक बार फिर चेन स्नैचरों का गैंग सक्रिय हुआ है जो आऐ दिन प्रवासियों को अपना शिकार बना रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा महिलाएं शिकार हो रही है। स्थानीय लोकल पुलिस ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार करने में पूरी तरह से निष्फल साबित हो रही है। राजनोली नाका से मानकोनी नाका तक ऐसे बदमाश आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। इसी क्रम में एक बार फिर स्पोर्ट मोटरसाइकिल पर सवार बदमाश ने महिला को शिकार बनाते हुए उसके गले से तीन तोले का मंगलसूत्र छीनकर भाग जाने की घटना मानकोली उड़ान पुल के पहले घटित हुई है। नारपोली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लूट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 

पुलिस के मुताबिक कल रात 10 बजे के दरमियान गणेश नगर कामतघर के रहने वाले मुरली कृष्णा कोकुला अपनी पत्नी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ठाणे से भिवंडी की तरफ आ रहे थे। मानकोली उड़ान पुल के पहले एक स्पोर्ट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आऐ बदमाश ने महिला की गले से डेढ़ लाख रूपये के मंगलसूत्र छीन लिया। नारपोली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 392 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक डी.डी. पाटिल कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट