कारिवली गांव के हुक्का पार्लर पर पुलिस का छापा चार गिरफ्तार

भिवंडी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से कई हुक्का पार्लर संचालित है। हुक्का पीने के युवाओं की भारी भीड़ लगती रही है। हाईवे पर चालू कई ढाबा मालिकों द्वारा ग्राहकों को हुक्का परोसा जाता है। ऐसे अवैध हुक्का पार्लरों पर स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई ना होने से विभिन्न क्षेत्रों में आज कई हुक्का पार्लर संचालित है। भोईवाडा पुलिस ने कारिवली गांव स्थित एक हुक्का पार्लर पर छापामार कर चार लोगों को हुक्का ग्राहकों को देते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस हवलदार नंदकिशोर देवीदास सोनगिरे की शिकायत पर कारिवली गांव के रहने वाले प्रतीक साईनाथ म्हात्रे,भावेश दशरथ नाईक, सतीष सुरेश नाईक और सागर गुरूनाथ नाईक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार उक्त चारों ने अपने आर्थिक फायदे के खातिर हुक्का पार्लर चला रहे थे। जिसकी जानकारी मिलने पर उक्त हुक्का पार्लर पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट