
महाविकास आघाड़ी के खिलाफ बीजेपी का विरोध प्रदर्शन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 01, 2024
- 260 views
भिवंडी। मालवण राजकोट किले में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद महाराष्ट्र में राजनीति गरमा गई है। महाविकास आघाड़ी की ओर से इस घटना के विरोध में राज्य भर में आंदोलन शुरू किया गया है। इसी क्रम में महाविकास आघाड़ी ने एक सितम्बर से महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जूता मारने की आन्दोलन की शुरुआत की है। इसी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्य भर में महाविकास आघाड़ी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया है और इस विरोध आंदोलन के जरिए उनका पर्दा फाड़ने का काम किया गया। भिवंडी के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर हुए इस आन्दोलन में भिवंडी भाजपा शहर अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल,विधायक महेश चौघुले,भिवंडी पश्चिम विधानसभा प्रमुख संतोष शेट्टी,राजस्थान के राज्य सभा सदस्य कविता पाटीदार,महिला शहर अध्यक्षता सुनिता यशवंत टावरे,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू चौघुले आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। आंदोलन में उपस्थित भाजपा नेताओं ने महाविकास आघाडी के खिलाफ नारे बाजी करते हुए महाविकास आघाडी के प्रमुख नेताओं का बैनर पोस्टर फाड़ कर विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया है।
रिपोर्टर