43 लाख का प्रतिबंधित गुटखा और दो टेंपो जब्त

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


भिवंडी। भिवंडी में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 43 लाख रुपये से अधिक का प्रतिबंधित गुटखा और दो टेंपो जब्त किए है। शहर में प्रतिबंधित गुटखे की अवैध बिक्री के खिलाफ चल रही इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य तीन के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया है। 

बढ़ती गुटखा तस्करी का हब बनता भिवंडी ::::

भिवंडी शहर और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित गुटखे का धंधा जारी है, जिससे यह ठाणे, पालघर, और मुंबई समेत कई उपनगरीय इलाकों में गुटखे की आपूर्ति का केंद्र बनता जा रहा है। भोईवाडा पुलिस के बीट मार्शल ने एक बार फिर इस अवैध व्यापार पर कार्रवाई करते हुए लाखों का गुटखा पकड़ा है, जो इस समस्या की गंभीरता को उजागर करता है।

गुरुवार सुबह मिली गुप्त सूचना, रंगे हाथों पकड़ा गया गुटखा ::::

भोईवाडा पुलिस को गुरुवार सुबह करीब 6 बजे बीट क्रमांक-03 MDT द्वारा सूचना मिली कि सोमा नगर परिसर में दो टेंपो प्रतिबंधित गुटखे की सप्लाई के लिए पहुंचे है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर छापा मारा और दो टेंपो—पिकअप MH 48 CB 3458 और टाटा अल्ट्रा MH 48 CQ 7642 को गुटखा उतारते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने इन दोनों टेंपो से कुल 43,18,500 रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित सुपारी जब्त कर ली है।

गिरफ्तार आरोपी और अन्य पर कार्रवाई ::::

पुलिस ने इस मामले में अंकित राजेन्द्र पाल, जो कि पालघर का निवासी है, को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा आदिल, आशरफ शेख, और राजेश पांडे के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक एस.बी. महाले द्वारा की जा रही है।

अवैध गुटखे के खिलाफ सख्त कदम :::::

भिवंडी पुलिस की इस कार्रवाई से गुटखा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस के इस कदम को भिवंडी में प्रतिबंधित गुटखे की तस्करी को रोकने की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस की इस सख्त कार्रवाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इस तरह की तस्करी पर कड़ी निगरानी बनी रहेगी।

क्या गुटखा माफिया पर लगेगी लगाम ? ::::

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद यह सवाल उठता है कि क्या भिवंडी में गुटखा माफिया पर शिकंजा कसा जा सकेगा या तस्करी का यह धंधा इसी तरह चलता रहेगा ? पुलिस की इस कार्रवाई से जनता में भरोसा बढ़ा है, और उम्मीद है कि भविष्य में ऐसी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट