यह राष्ट्रवाद और विकासवाद की जीत हैःअरविन्द त्रिपाठी
- Hindi Samaachar
- May 23, 2019
- 625 views
लखनऊ। लोकसभा चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत वास्तव में राष्ट्रवाद और विकासवाद की जीत है।देश की जनता ने मोदी जी की नीति को सराहा है और नीयत को बखूबी पहचाना है। मैं देश की जनता को धन्यवाद देता हूं और अपना आभार व्यक्त करता हूं ,यह कहना है कि मिशन मोदी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार त्रिपाठी का। हिंदी समाचार से बातचीत के दौरान श्री त्रिपाठी ने कहा कि देश की जनता ने साबित कर दिया कि मोदी जी भारत के सच्चे चौकीदार हैंं और चौकीदार चौकन्ना है।गौरतलब है कि पूरे देश में मिशन मोदी संगठन राम गोपाल काका जी के नेतृत्व में सक्रिय रूप से कार्यरत है। यह पूछे जाने पर कि क्या मिशन मोदी का कार्य अब खत्म हो गया? प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि असली कार्य तो अब शुरू हुआ है। मिशन मोदी का लक्ष्य वर्तमान भारत से विश्व गुरु भारत बनाने तक का सफर है और मोदी जी के नेतृत्व में भारत शीघ्र ही विश्व गुरु बनेगा।
रिपोर्टर