गरीबों असहायों में कंबल वितरण कर, ठंड से राहत देने का प्रयास

वाराणसी से संवाददाता घनश्याम गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी ।। फूलपुर थाना क्षेत्र के काली माता मंदिर कुआर बाजार में रविवार को आदर्श ग्रुप सामाजसेवी संस्था द्वारा  विशाल कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे  गरीबों, असहायो, विधवावो वृद्धाओं विकलांगो  के बीच कंबल वितरण किया गया। लोगों संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार पटेल  ने  कहा कि किसी भी गरीब जनता को ठंड से मरने नही दिया जाएगा। इसके लिए जन सहयोग लेकर कंबल उपलब्ध कराया जा रहा है। और उन्होंने बताया कि इकत्तीस सौ पचास कंबल वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें लगभग पच्चीस सौ कंबल वितरित किए जा चुके हैं। वही संस्था के  कोषाध्यक्ष दिनेश जी ने कहा कि उनका मनुष्य का जीवन सार्थक तभी होता जब नर को नारायण मानकर सेवा करे । मनुष्य मानव कृत को ईश्वर का संतान समझकर सेवा करे तो कोई भी आज परिस्थितियों से विवश होकर असहाय जीवन व्यतीत नहीं कर पाएगा। प्रत्येक मानव के मन में मुस्कान, तन पर वस्त्र और सिर पर छाया प्रदान करने के लिए सतत प्रयास होना चाहिए। इस दौरान कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेंद्र कुमार, प्रदीप पटेल कैलाश पटेल सुरेंद्र श्रीवास्तव मारकंडेय महादेव मुन्ना, दिनेश कुमार त्रिपाठी इत्यादि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट