स्टेशन रोड पर जलभराव से अजीज कार्यकर्ताओ ने धान की रोपाई कर प्रशासन का ध्यानाकृष्ट कराया

भदोही।नगर के पकरी तिराहे से रेलवे स्टेशन मुख्य द्वार तक क्षतिग्रस्त सडक व जलभराव से अजीज नागरिको ने बुधवार को धान को रोपाई कर शासन प्रशासन का ध्यानाकृष्ट कराने का प्रयास किया।मुलाय सिंह यादव युथ ब्रिगेड के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनोज यादव ने कहा की भाजपा राज में जनप्रतिनिधी गरीब विरोधी निति अपना कर सिर्फ सत्ता सुख भोगने में लगे है।पकरी तिराहे से लेकर स्टेशन रोड शिव टाकिज तक जगह जगह जल भराव की शिकायत है।लेकिन प्रशासन सुधि तक नही ले रही है।स्टेशन रोड वाणिज्य का ह्रदय कहा जाता है।इस मार्ग पर दर्जनों बैंक व प्रमुख होटलो के अलावा पोस्ट आफिस, कोतवाली, राजकीय चिकित्सालय व रेलवे स्टेशन स्थित है।इसी से इस मार्ग के महत्व को सहज समझा जा सकता है।इस मार्ग पर प्रति दिन एक लाख लोग पैदल, बाइक व अन्य बडे वाहनो के साथ गुजरते है।हजारो छात्र छात्राएं गुजरते है।बावजूद इस मार्ग के क्षतिग्रस्त व जलभराव समस्या पर सुधि नही लिया जा रहा है।आज धान की रोपाई किया गया चार रोज पूर्व सडक जाम कर विरोध दर्ज कराया गया था।चेतावनी दिया की एक सप्ताह के अंदर इस मार्ग के गड्ढो व जलभराव को दुरुस्त नही किया गया तो धरना प्रदर्शन व भूख हडताल करने को कार्यकर्त्ता विवश होगे।धान रोपाई में संजय प्रजापति, राजकुमार यादव, लल्ला यादव, जवाहरलाल मौर्या, मक्खन गुप्ता, आदम अंसारी, गौरव दुबे, अनिल यादव, सुनील यादव, अशोक विश्वकर्मा, प्रदीप यादव आदि सामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट