भिवंडी में चीनी सामानों की जली होली

दोपहिया वाहन, साइकिल जलाकर किया विरोध

भिवंडी।। चीन कोरोना वायरस का उत्पादन कर इस वायरस ने पूरे विश्व में तांडव मचाकर रखा हुआ हैं। जिसके ‌कारण चीन को अनेक देशों ने घेराबंदी करना शुरू कर दिया हैं। कोरोना वायरस से देशों का ध्यान हटाने के लिए चीन ने लद्दाख के गलवान स्थित भारतीय फौज के टुकड़ी पर हमला कर 20 भारतीय जवानों की निर्मम हत्या कर दी। जिसके कारण देश में कई हिस्सों में चीन के प्रति आक्रोश बढ़ गया। जगह जगह चीनी समान के होली सहित चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की प्रतिमा की होली जलाई जा रही हैं। इसी क्रम में भिवंडी शहर के अंजूर फाटा स्थित महावीर चौक पर भाजपा नगर सेवक निलेश चौधरी के नेतृत्व में नितेश ऐनकर , मयुर चौधरी, सुरेश गडा आदि कार्यकर्ताओं ने चीनी समान की होली जलाई। इस अवसर पर भाजपा नगरसेवक निलेश चौधरी ने कहा कि हमारे निहत्थे जवानों पर चीन ने दंगाबाजी करते हुए हमला किया। जिसमें 20 जवान शहीद हो गये। इस प्रकार का घिनौना कार्य करने के बाद चीन के बनी सभी सामानों का बहिष्कार करना चाहिए। जिसके कारण चीन को सबक मिल सकें। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट