वाराणसी के केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल पहाड़िया ने आज साकेत नगर कालोनी के पार्क न.2 में लगाए 251 पौधे

 वाराणसी।। 95 बटालियन सी आर पी एफ पहाड़िया मंडी एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आज साकेत नगर कालोनी के पार्क नं 2 मे कुल 251 पौधे लगाये  गये जिसमे अशोक ,पारिजात, गुड़हल ,गंधराज , अर्जुन ,नीम आदि  थे।  इसी कार्यक्रम में कोरोना से बचने हेतु सीआरपीएफ के द्वारा साकेत नगर कॉलोनी को सोडियम हाइपोक्लोराइट के घोल से सैनिटाइज भी किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  सीआरपीएफ 95 बटालियन के कमान्डेट श्री नरेन्द्र पाल सिहं पीएमजी एवं अध्यक्षता  प्राचार्य डा. सत्यदेव सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में सीआरपीएफ के उप निरीक्षक आर.पी. मिश्रा एवं अन्य जवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने सभी को पौध रोपण एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाकर  पर्यावरण के प्रतिजागरुक किया। मुख्य अतिथि महोदय ने पर्यावरण संरक्षण के विषय में लोगों को जागरूक किया तथा उसको बचाने के लोगों से अपील की  तथा साथ  ही विश्वास दिलाया कि देश के किसी भी कोने मे जरूत पड़ी तो हम सदैव मदद के लिए तैयार है। इसमे मुख्य रुप से सभासद कमल पटेल, समाज सेवी सुधीर  सिहं सुरेश सिंह बिकास साहनी दिनेश पटेल बनारसी महेन्द्र पटेल आदि काफी लोगों ने अपनी भागीदारी का निर्वहन किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट