सुरियावा मे लाश मिलने से हडकम्प

*रात्रि में शौच को निकली बृद्धा का शव बरामद, हत्या की आशंका*


सुरियांवा(भदोही)स्थानीय थाना के पाली पुलिस चौकी क्षेत्र में एक वृद्धा का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। वृद्धा की शिनाख्त चकबेदुआ पाली निवासी सरस्वती देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या कि आशंका जताई है। वृद्ध महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सुरियावां थाना क्षेत्र के चकबेदुआ पाली निवासी तेजधर शुक्ला की पत्नी सरस्वती देवी गुरुवार की शाम को शौच करने गई थी। लेकिन पूरी रात गुजरने पर भी वह घर नहीं लौटी। शुक्रवार की सुबह घर से 200 मीटर दूर वृद्धा का शव मिला। उसके कान, गले नाक में जेवरात थे, जो मरने के बाद भी थे। परिजनों ने शव मिलने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया जाता है कि मृतका के तीनों पुत्र कृष्ण कुमार, चन्द्रकुमार, सन्तोष परदेश में रहते है। शाम को शौच को खेत को गयी वृद्धा की काफी खोजबीन भी हुई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बहरहाल, हत्या की इस घटना से से गांव में सनसनी फैल गयी है। आशंका जतायी जा रही है कि वृद्धा ने ऐसा कुछ अवश्य देखा होगा जो आपत्तिजनक रहा होगा। जिसकी वजह से उसकी हत्या हुई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अजय सिंह मौके पर पहुंच गए । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट