आज कोंडेश्वर धाम में श्रीरामचरित मानस अखंड पाठ का भव्य आयोजन।

सुरेश चौहान -

कल्याण-" कवन सो काज कठिन जग माहीं !! जो नहि  होत तात तुम्ह पाहीं !! श्रीराम चरितमानस प्रचार मंडल, (रजि०) अंबरनाथ, पूर्व द्वारा श्रावण मास में देवाधिदेव कोंडेश्वर महादेव धाम बदलापुर के श्रीचरणों में अखण्ड श्रीराम चरितमानस एवं भजन का भक्तिमय आयोजन होने जा रहा है.जिसमें महशूर श्री रामचरित मानस कलाकरों द्वारा सुमधुर आवाज में संगीतमय पाठ किया जाएगा.जिसमे मशहूर गायको द्वारा मनमोहक भक्ति के सागर में भक्त गोते लगाएंगे. इस दौरान महाभंडारे का आयोजन किया गया है।

   श्री रामचरित मानस प्रचार मंडल (रजि )की तरफ से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोंडेश्वर धाम बदलापुर में 18 अगस्त, 2018 दिन- शनिवार शाम से 19 अगस्त से  रविवार को सुबह 4 बजे अखण्ड रामायण पाठ का का आयोजन किया गया है, और 

20 अगस्त सोमवार को हवन एवं संगीतमय भजन संध्या के साथ इसका समापन होगा.महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन 18  अगस्त शाम से 20 अगस्त शाम 5 बजे तक रहेगा।पिछले 17 वर्षो से संस्था के अध्यक्ष सूर्यकांत त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया जा रहा है.जिसमे मुम्बई वाशी सहित आसपास के क्षेत्रो से भारी संख्या में शिवभक्त शामिल होते हैं इस दौरण मशहूर गायको की सुमधुर आवाज में रामचरित मानस पाठक प्रेमियों के श्रीमुख द्वारा कर्णप्रिय,सुधामयी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के विभिन्न कलाओं को श्रव्य का परम सौभाग्य प्राप्त होगा.इस आयोजन को सफल बनने के लिए संस्था के पदाधिकारी सूर्यकान्त त्रिपाठी (वीराला ),संतोष त्रिपाठी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष),रामसागर उपाध्याय (वरिष्ठ महासचिव),दिनेश अग्रहरि,कन्हैया महेंद्र दूबे,गामा पाण्डेय,बंटी तिवारी,दिनेश मिश्रा,मिडिया प्रमुख शैलेश तिवारी,महेश द्विवेदी,विनोद सिंह,अरुण उपाध्याय,विनोद शुक्ला ,बृजेश दीछित ,बी पी सिंह,संदीप दुबे,अजय शुक्ला ने सभी लोगो से इस आनंददायी महोत्सव में अपने परिवार एवं इष्ट मित्रों के साथ सम्मिलित होकर श्रीराम के चरित्र की अमृत धारा में गोता लगाते हुए अपने जीवन को सफल बनाने की अपील की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट