आटा चक्की जा रहे युवक की कार के धक्के से मौत, चक्का जाम

पिंडरा ।। फूलपुर थाना क्षेत्र के  कथौली स्थित एक पेट्रोल पम्प के पास रविवार को सायं साढ़े 4 बजे के लगभग   चार पहिया वाहन के  धक्के से  एक युवक की मौत हो गई। मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने वाराणसी जौनपुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। वही जाम के दौरान जौनपुर से लौट रहे राज्य मंत्री भी फंस गए। पुलिस के समझाने पर किसी तरह ग्रामीण शांत हुए।  घटना के बाद कार चालक फरार हो गए।                           

बताया जाता है चनौली बसनी निवासी अभिषेक पटेल 25 वर्ष पुत्र त्रिलोकी पटेल सायकिल से आटा चक्की गेहू लेकर साईकिल से कथौली जा रहा था।   तभी वाराणसी के तरफ से तेज गति से आ रही एक चार पहिया वाहन ने उसे धक्का मार दिया जिससे वह सड़क से दूर जा गिरा जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुचे ग्रामीणों ने शव को बीच सड़क रखकर चक्का जाम कर दिया। पुलिस अभी ग्रामीणों को समझा रही थी तभी जौनपुर की तरफ से आ  रहे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का काफिला भी आ गया और जाम में फंस गए। मौके पर पहुचे तहसीलदार रामनाथ व  इंस्पेक्टर सनवर अली ने किसी तरह आर्थिक मदद का आश्वासन देकर एक घण्टे बाद जाम समाप्त कराया। इस दौरान मंत्री ने भी आर्थिक मदद का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया।  मृतक तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था। मृतक सूरत में इम्ब्रॉइडरी का काम करता था। लॉक डाउन में घर आया था। मृतक अविवाहित था। पिता पेशे से इलेक्ट्रिक मिस्त्री है। वही ध्क्का मार कर भाग रहे कार समेत चालक को पिंडरा के पास से ग्रामीणों ने पीछा कर धर दबोचा और पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट