किसान बिल के विरोध में कांग्रेसियो ने निकाली रैली

पिंडरा ।। कांग्रेसियों द्वारा सोमवार को सुबह 11 बजे किसान बिल के विरोध में रैली निकाली गई। पुलिस के विरोध के बावजूद कांग्रेसियो ने पिंडरा बाजार से इंटर कालेज तक रैली निकली। सोमवार को सुबह 11 बजे पिंडरा स्थित बेलवा मोड़ के पास कांग्रेसी जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल के नेतृत्व में एकत्र हुए और केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल के विरोध में रैली निकालने लगे। जिसपर  पुलिस ने परमिशन न होने की बात कर रोकने की कोशिश की। लेकिन कांग्रेसियो ने पुलिस के रोकने के बावजूद सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए डेढ़ किमी तक पिंडरा बाजार के अंतिम छोर पर स्थित नेशनल इंटर कालेज तक रैली निकाली। अंत मे जिलाध्यक्ष ने इस बिल को किसान को गुलाम और गरीब बनाने वाले बिल की संज्ञा दी। संचालन जिला मंत्री राजीव कुमार राजू ने किया। इस दौरान विघ्नेश्वरानंद उपाध्याय, श्रीप्रकाश सिंह, उमाशंकर सिंह गुड्डू विकास सिंह, आनंद उपाध्याय, दीना सिंह, शोभनाथ सिंह, मन्ना राजभर,सुरेन्द्र सिंह, ऊदल राजभर, विंदु पटेल, बृजेश जैसल, सावन राजभर, समेत दर्जनों कार्यकर्ता झंडा बैनर व ट्रैक्टर संग सड़क पर उतरे जिससे वाराणसी जौनपुर पर आवागमन भी थोड़ी देर के लिए बाधित रहा।                     

कांग्रेसियो पर दर्ज होगा मुकदमा                                 

कांग्रेसियो द्वारा बिना अनुमति के जुलूस निकालने पर फूलपुर पुलिस रैली में शामिल कांग्रेसियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी। इंस्पेक्टर सनवर अली ने बताया कि दर्जन भर ज्ञात व अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट