पंचकोशी यात्रा के दौरान भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा का हुआ जोरदार स्वागत

रोहनिया ।। पंचकोशी यात्रा पर निकले अपने पत्नी के साथ भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी के सुनील ओझा ने पंचकोशी यात्रा के दौरान कंदवा स्थित कर्मदेश्वर महादेव तथा भीमचंडी स्थित तीसरे पड़ाव पर माता भीमचंडी देवी का दर्शन पूजन किया। जिसके दौरान  रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह तथा जिला भाजपा जिला अध्यक्ष  हंसराज विश्वकर्मा ने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों  के साथ भाजपा क प्रदेशे सह प्रभारी सुनील ओझा को माला पहनाकर गाजे बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा पंचकोशी यात्रा के दौरान रामेश्वर,शिवपुर,इत्यादि सभी पड़ावो पर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ,भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ,जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम,जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्य उपेंद्र सिंह ,मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिंद,जिला कार्यकारिणी के सदस्य प्रेम पाठक इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट