राज्यपाल कोश्यारी के हाथों कैलेंडर "काल दर्पण" का विमोचन सम्पन्न हुआ

महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने आज राज भवन में कैलेन्डर "काल दर्पण" का विमोचन किया।पूर्व राज्यमंत्री व भाजपा नेता अमरजीत मिश्र के नेतृत्व में हुए एक सादे समारोह में श्री कोश्यारी ने काल दर्पण कैलेंडर की प्रशंसा की।मुंबई बीजेपी के महामंत्री अमरजीत मिश्र ने अनुराग पाठक द्वारा आईपीएस मनोजकुमार शर्मा के जीवन संघर्ष पर आधारित पुस्तक ट्वेल्थ फ़ेल देकर श्री कोश्यारी का स्वागत किया और देश के नवयुवकों के लिए प्रेरणास्पद इस पुस्तक को पुरस्कृत किये जाने की आवश्यकता भी बताई।श्री शर्मा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा हिंदी में उत्तीर्ण की थी।

पंडित बालकृष्ण मिश्र ने कैलेंडर की विशेषता व नक्षत्रों के बदलते असर के संदर्भ में अपने विचार रखे।

       अपना पूर्वांचल महासंघ के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक दुबे , प्राचार्य अमित सिंह,आदित्य मिश्र,शंभू सिंह व अनिल यादव आदि भी उपस्थित थे।काल दर्पण के विमोचन के बाद पंडित आदित्य मिश्र ने मंत्रों का पाठ भी किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट