सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

रोहनिया ।। रोहनिया तथा सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव व वाराणसी मंडल प्रमुख महासचिव राजेंद्र पटेल के नेतृत्व में सोमवार को राजातालाब तहसील पर धरना प्रदर्शन कर उप जिला अधिकारी के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी से मांग किया कि उत्तर प्रदेश में ध्वस्त हुई कानून व्यवस्था को बहाल कराने के लिए उत्तर प्रदेश में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार जनता के दुख दर्द को समझने में पूर्णतया खेल है आज उत्तर प्रदेश की दशा इस कदर हो गई है कि आए दिन बलात्कार हत्या लूट गरीबों का शोषण मजदूरों का शोषण किसानों का शोषण हो रहा है तथा पढ़े लिखे नौजवान बेरोजगार होते जा रहे हैं ।अब इनसे प्रदेश संभाले नहीं संभल रहा है। इसलिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी चाहती है कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे और उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू हो। धरना में प्रमुख रूप से युवा मंडल अध्यक्ष संतोष राजभर संगठन प्रभारी मंडल रवि सिंह पटेल मंडल प्रमुख महासचिव राजेंद्र पटेल मंडल उपाध्यक्ष अनुराधा पटेल रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष दुर्गा राजभर सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष संजय प्रकाश राजभर धर्मेंद्र राजभर कैलाश राजभर लालचंद राजभर मोनू राजभर राज कुमार राजभर प्रेम नाथ राजभर कांति देवी सुनील पटेल जय हिंद राजभर मोनू राजभर मुरारी राजभर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट