गजोखर उपकेंद्र पर ग्रामीणों का धरना हुआ शुरू

पिंडरा ।। देर रात तक ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतापूर्ति बहाल न होने पर ग्रामीणों का आक्रोश  फूट पड़ा और गर्मी से बेहाल ग्रामीण उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्रों पर पहुच कर आक्रोश जताया है सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।  क्षेत्र के गजोखर स्थित 33 केबीए  विद्युत केंद्र पर सुबह से आपूर्ति बाधित होने पर लोगों का आक्रोश देर शाम फूट पड़ा और ग्रामीण उपभोक्ता कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में पहुचे और सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए गेट के बाहर  बैठ गए।  और कहाकि जब तक आपूर्ति बहाल नही होती धरने  पर बैठे रहेंगे। ग्रामीणों में सरकार के ऊपर ग्रामीणों के उपेक्षा करने का आरोप लगाया। इस दौरान राजीव कुमार,  रविंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, विशाल, राम कमल मिश्रा, विवेक मिश्रा, योगेश मिश्रा, पंकज चौहान, कौशल मिश्रा, बलराम राजभर, दिनेश सिंह, गोपाल राम व  लक्ष्मीकांत समेत अनेक लोग रहे।                                                         

वही पिंडरा उपकेंद्र पर भी पिंडरा बाजार के लोग पहुचे और तहसील फीडर चलने पर आक्रोश जताया और कहाकि या तो सभी फीडर चालू किया जाय या फिर सभी बन्द किये जाय। इसी बात को लेकर व्यापारियों ने आक्रोश जताया। पिंडरा में एक घण्टे तक व्यापारियों ने हंगामा काटा। लेकिन उनकी कोई बात नही सुनी गई।  ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि तक विद्युत बहाल नही हो पाई थी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट