धान की फसल जली, हजारो का नुकसान

पिंडरा ।। फूलपुर थाना क्षेत्र के गजोखर गांव में शनिवार को सायं 4 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में धान के बोझ में लगी आग से तीन बीघे की धान की फसल जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि गजोखर स्थित विनोद सिंह का खेत जवाहर नवोदय विद्यालय के ठीक सामने स्थित हैं। कटाई के बाद धान को बोझ बनाकर पिटाई के लिए रखा था। तभी शनिवार को सायं 4 बजे अचानक उक्त धान की फसल धू धू कर जलने लगी। आसपास के लोग पहुचकर बुझाने का प्रयास करते लेकिन तीन बीघे की फसल जलकर राख हो गई। किसान विनोद सिंह ने बताया कि लगभग 30 कुंतल धान का नुकसान हुआ। जिसकी 50 हजार रुपये से अधिक है। इसी किसी शरारती तत्वों की करतूत बताई जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट