भाजपा प्रदेश सचिव दयानंद चोरघे कांग्रेस पार्टी में शामिल

भिवंडी।। महाराष्ट्र राज्य भाजपा प्रदेश सचिव दयानंद चोरघे ठाणे जिला भाजपा पार्टी में हो रहे गुटबाजी से नाराज होकर तीन दिन पूर्व भाजपा को राम - राम करते हुए अपने पद व पार्टी से त्याग पत्र दे दिया था.आज बुधवार को मुंबई स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष व महसूल मंत्री बालासाहेब थोरात, पूर्व मुख्यंमत्री पृथ्वीराज चव्हाण ,मंत्री विश्वजीत कदम,मंत्री यशोमती ठाकुर,विधायक भाई जगताप, काँग्रेस प्रवक्ता सचिन सांवत‌ के उपस्थिति में सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित पुनः कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं.बतादें कि कुछ वर्षों पूर्व कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में ‌शामिल हुए थे.जिसके कारण  ठाणे जिला ग्रामीण परिसर में कांग्रेस पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचा था.दयानंद चोरघे की घर वापसी होने पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त है.

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट