पद्मश्री अण्णासाहेब जाधव के शैक्षणिक ,सामाजिक कार्य आज के समाज के लिए प्रेरणादायी --- विधायक निरंजन डावखरे।

भिवंडी शहर।

पद्मश्री अण्णासाहेब जाधव केवल महाराष्ट्र के  शहरी भाग के लिए नहीं थे बल्कि आदिवासी बहुल व ग्रामीण भाग के शैक्षणिक संस्था की स्थापना करके ग्रामीण भागों के लिए दिन व रात ,दलित,आदिवासी व वंचित लोगों के लिए शिक्षण प्रसार का महत्वपूर्ण कार्य किया है। शैक्षणिक व सामाजिक क्षेेत्रों में कार्य कर प्रत्येक केे लिए अण्णां के कार्य प्रेरणादायी हैं इस प्रकार का मनोगत विधायक निरंजन डावखरे व्यक्त किया। भिवंडी स्थित पद्मश्री अण्णासाहेब जाधव विद्यालय व शेठ जुगीलाल पोद्दार इंंग्लिश हाईस्कूल एवं विद्याश्रम मराठी शाला के संयुक्त से संस्था  संस्थापक पद्मश्री अण्णासाहेब जाधव का रविवार को ९६ वीं जयंती मनाई गई।


उक्त अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विधाायक निरंजन डावखरे ने कहा कि  शैक्षणिक,सामाजिक कार्य करने वाले पद्मश्री अण्णासाहेब जाधव भारतीय समाज उन्नती मंडल  संस्था सदैव बढचढकर भूमिका निभाई है। पद्मश्री अण्णासाहेेेब ने  व्यापक क्षेत्र को आंख के सामने रखकर संस्था स्थापित की थी जो आज  अध्यक्ष विजय जाधव के नेतृत्व में सफलता पूर्वक दिखाई दे रहा है। समारंभ के अध्यक्ष विजय पांडुरंग जाधव ने कहा कि संस्था शालाओं में भौतिक सुविधा उपलब्ध कराई है परंतु विद्यार्थियों को गुणात्मक दर्जा बढाने का काम केवल शिक्षक ही कर सकते हैं।इसके लिए शिक्षकों को पूरी निष्ठा के साथ अध्यापन का काम किया है व विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास के लिए अग्रसर रहें यही  अण्णासाहेब जाधव को सच्ची श्रध्दांंजलि होगी। जयंती समारंभ के अवसर पर स्व.अण्णासाहेब जाधव के काल्पनिक भावना पत्र रुप में लिखकर उत्सव समिति प्रमुख सुधीर घागस ने वाचन किया।शिक्षक उत्तम व आदर्श कार्य करें इसी प्रकार शिक्षण क्षेत्र में कार्यकर्ता निष्ठा से कार्य करें इस प्रकार का आवाहन पत्र द्वारा किया गया।उक्त अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ नगरसेवक संतोष शेट्टी,संस्था की उपाध्यक्षा अरुणा जाधव,प्रमुख सचिव रहिमत पिंजारी ने  अण्णासाहेब केे जीवनकार्य का गौरवद्गार निकाला।प्रमुख सचिव श्रीराम भोईर,बी.आर.कडभाने,विजया मोरे आदि सहित लगभग २०० शिक्षक ,शिक्षकेतर कर्मचारी  उपस्थित थे। मुख्याध्यापक गोरख माली ने प्रास्ताना तथा महिपती कुलकर्णी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सारीका धुमाल ने किया। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट