भिवंडी में शिवसेना को बडा झटका , माथाडी कामगार सेना प्रदेश उपाध्यक्ष ने सैकडों शिवसैनिकों सहित मनसे में किया प्रवेश।

भिवंडी शहर में शिवना का गढ माना जाने वाला भादवड ,टेमघर क्षेत्र के शिवसेना विभाग प्रमुख तथा माथाडी कामगार सेना के प्रदेश  उपाध्यक्ष बालाजी गुलवी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शिवसेना को रामराम बोलते हुए रविवार को मनसे में  प्रवेश कर लिया है।जिसकारण  शिवसेना को बडा झटका लगा है और भिवंडी पूर्व विधानसभा क्षेत्र के बहुसंख्य शिवसैनिक मनसे में प्रवेश करने वाले हैं इस प्रकार का चित्र निर्माण हो रहा है।बतादें कि दो महीना पूर्व विद्यार्थी सेना के शहर संघटक मनोज गुलवी ने शिवसेना को रामराम बोलते हुए मनसे में प्रवेश कर लिया है।उसके बाद आज शिवसेना को यह दूसरा झटका लगा है।मराठी अस्मिता जपने के लिए मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का शुरू  प्रयत्न एवं उनके विचार से मैं प्रभावित होकर अपने सैकड़ों  कार्यकर्ताओं सहित मनसे में प्रवेश किया हूं इस प्रकार की प्रतिक्रिया  बालाजी गुलवी ने व्यक्त की है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना में प्रवेश करने के बाद इसकी जानकारी देने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष डी.के.म्हात्रे की उपस्थिति में अंजूरफाटा स्थित कार्यालय में पत्रकार परिषद का आयोजन किया गया था।उक्त अवसर पर डी. के. म्हात्रे ने कहा कि राज ठाकरे के आदेशानुसार भविष्य में स्थानिक भूमिपुत्रों पर होरहे अन्याय मनसे कदापी सहन नहीं कर सकती है। जिसके लिए सौ बार  जेल में जाना पडेगा तो चलेगा ।उक्त अवसर पर प्रदेश प्रमुख सचिव प्रकाश भोईर,भिवंडी लोकसभा अध्यक्ष राजन गावंड,प्रदेश सचिव इरफान शेख,जिला संघटक मदन पाटिल,जिला सचिव संजय पाटिल ,जिला अध्यक्ष उल्हास भोईर,उपजिला अध्यक्ष अफसर खान,शहर अध्यक्ष (पूर्व ) मनोज गुलवी,शहर अध्यक्ष (पश्चिम) प्रदीप बोडके,आलम अंसारी,महिला जिलाध्यक्षा कामिनी खंडागले,शहर सचिव शैलेंद्र करले,उपशहर अध्यक्ष प्रविण देवकर,तालुका सचिव शरद नागांवकर,मनसे महिला आघाडी प्रमुख प्रतिमा नाईक,सचिव सुनिल दिवेकर,उपाध्यक्ष भिवंडी (पुर्व )संदीप पाटिल,रमेश नाईक,दीपक पाटिल,उपाध्यक्ष प्र.क्र.२ के प्रमोद दिवेकर आदि सहित मनसे पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट