भिवंडी शहर में कांग्रेस पार्टी का बंद असफल ,सोशल मीडिया पर उड़ता रहा भिवंडी कांग्रेस का मजाक

 भिवंडी शहर ।।कांग्रेस पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी के आदेशानुसार पुरे भारत वर्ष में  पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में एक दिवासिय बंद का‌ आयोजन किया गया। भारत बंद का काई शहरों में असर सफल रहा । वही पर कांग्रेस  कार्यकर्ताओं में उत्साह भी देखा गया । परन्तु भिवंडी शहर में पुरे तरह भारत बंद असफल रहा । यहाँ के कांग्रेसी कार्यकर्ता  भिवंडी शहर कांग्रेस मुख्यालय पर शाम‌ तीन बजे के बाद इकट्ठा होने शुरु हुए थे और मगर शाम‌ चार बजे तक लगभग ५० कार्यकर्ता ही इकट्ठा हो सके ।


ज्ञात हो कि भिवंडी शहर में कांग्रेस पार्टी के ५० नगरसेवक के साथ मनपा प्रशासन के सभी मुख्य पद कांग्रेस के नगरसेवको के पास है वही पर शहर में भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता है परन्तु आज‌ भारत बंद भिवंडी शहर पुरी तरह असफल रहा । इस अवसर पर भिवडी शहर अध्यक्ष शोहेब खान गुडडू , महिला शहर अध्यक्ष रेहाना अंसारी ,नगर सेवक मतलुब सरदार ,प्रशांत लाड,सिद्धेश्वर कामूर्ती ,अरुण राऊत ,जाकिर मिर्ज़ा, डॉ॰ जुबेर,तलहा मोमिन व तुफैल फारुकी ,जकी‌ महबूब अंसारी,इरफान अंसारी यदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। भिवंडी कांग्रेस के तरफ से प्रांत अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया ।


सोशल ‌मीडिया में उड़ता रहा भिवंडी कांग्रेस का‌ मजाक 

आज भिवंडी शहर में कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत बंद का‌ मजाक सोशल मीडिया में  दिन भर उड़ता रहा काई सोशल ग्रुप में कांग्रेस पार्टी के पूर्व महा सचिव प्रदीप पप्पू राका की ज्वेलर्स की दुकान ,भिवंडी प्रवक्ता इकबाल सिद्दीकी का मेडिकल स्टोर, फिरोज भिवंडी वाला का हार्ड वेयर की दुकान‌ ,इत्यादि वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों का‌ मजाक‌ उडया गया ‌। जिसमें कांग्रेस के विरोधियों द्वारा विभिन्न प्रकार के तंज कसे गये ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट