
भिवंडी में घूम रहे थें 2 तड़ीपार अपराधी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 23, 2021
- 497 views
भिवंडी ।। भिवंडी शहर के विभिन्न अपराधों में लिप्त दो लोगों को शहर पुलिस थाना ने जिले से बाहर तड़ीपार किया था। किन्तु दोनों चुपचाप तरीके से भिवंडी में आकर पुनः रहने लगे थे। जिसकी जानकारी मिलने पर शहर पुलिस ने दोनों को फिर गिरफ्तार कर लिया है। पहली घटना में परवेज़ अहमद हाजी अहमद आमीन मोमिन (45) निवासी इस्लामपुरा को ठाणे शहर,ठाणे ग्रामीण, मुंबई शहर तथा मुंबई उपनगर जिले से महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 56 के तहत एक वर्ष के लिए तड़ीपार किया गया था। किन्तु वह चुपचाप तरीके से महानगर पालिका कार्यालय के पास स्थित डाॅ.आंबेडकर प्रतिमा के पीछे गल्ली में आने की सूचना भिवंडी क्राइम युनिट क्रमांक 02 के पुलिस कर्मचारी श्रीधर हुंडेकरी को गुप्त सूचनादारों द्वारा प्राप्त हुआ था। इस प्रकार की जानकारी मिलने बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी परवेज़ मोमिन को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी घटना इसी पुलिस थाना से तड़ीपार किया गया आरोपी शाहिद अब्दुल मुनाफ चौधरी उर्फ शाहिद चम्मच (21) निवासी चुन्नी शेठ बिल्डिंग, समदनगर,कणेरी को एक साल के लिए तड़ीपार किया गया था। मध्यवर्ती अपराध तपास कक्ष, ठाणे शहर के पुलिस कर्मचारी नासिर मजीद सय्यद को विक्रोली, मुंबई स्थित एक दुकान में काम करते हुए मिल गया। जिसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ दोनों तड़ीपार अपराधी को शहर पुलिस थाना ने महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम कलम 142 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई किया है।
रिपोर्टर