भिवंडी मनपा के कायम कर्मचारियों को मिलेगा 10,100 रुपये दीपावली बोनस - महापौर सौं. प्रतिभा विलास पाटिल

भिवंडी ।। भिवंडी मनपा प्रशासन में कायम स्वरूपी कर्मचारियों को दीपावली बोनस देने के लिए आज एक विषेश बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में महापौर सौं प्रतिभा विलास पाटिल ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना काल के दरमियान मनपा अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने जान की परवाह ना करते हुए नागरिकों की रक्षा के लिए विशेष रुप से मेहनत की।‌ उनके‌‌ परिश्रम के कारण अन्य शहरों के भांति अपने शहर भिवंडी में जल्द कोरोना पर लगाम लगाने में सफलता मिली है। ऐसे अधिकारियों तथा कर्मचारियों को भुलाया नहीं जा सकता है। जिसे देखते हुए आज बैठक में महापौर ने कायम स्वरूपी मनपा कर्मचारियों को 10,100 रुपये दीपावली बोनस देने के लिए निर्णय जाहिर किया है। इस सभा में मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख, उप महापौर इमरान वली मोहम्मद, अतिरिक्त आयुक्त ओम प्रकाश दिवटे, स्थाई समिति सभापति संजय म्हात्रे, सभागृह नेता विकास निकम,कोनार्क विकास आघाडी गट नेता विलास पाटिल, भाजपा गट नेता हनुमान चौधरी, उपायुक्त ( मुख्यालय) दीपक पुजारी, स्थापना विभाग प्रमुख सहायक आयुक्त प्रितम पाटिल, मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी किरण तायडे तथा मनपा के कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे। वही पर मनपा महापौर ने बैठक के दरमियान कहा कि प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारियों को अपने काम की जिम्मेदारी समझते हुए शहर के विकास में भी सहयोग देने के लिए आह्वान किया है। इस प्रकार की जानकारी जनसंपर्क प्रमुख मिलिंद पलसुले ने दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट