
महिला के गले से छिन लिया मंगलसूत्र
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 28, 2021
- 389 views
भिवंडी।। नासिक - मुंबई हाइवे पर दररोज छिनौती की घटनाओं को बदमाशों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। इस मार्ग के बगल बने मुंबई महानगर पालिका के पाइप लाइन रोड़ पर बदमाशों का जैसे डेरा बन चुका है। जो आऐ दिन आपराधिक घटनाएं अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। इसी क्रम में दो अज्ञात स्कूटी सवार बदमाशों ने टेमघर में रहने वाली महिला दिव्या मंजुनाथ गौड़ा (३२) अपने पति के साथ ठाणे नासिक मार्ग से खारेगांव पुल के पास से पैदल जा रही थी। इसी दरमियान दो अज्ञात स्कूटी सवार बदमाश आऐ तथा गले में पहना ४५ हजार रुपये के मंगलसूत्र छिन कर फरार हो गयें।महिला ने अज्ञात दो व्यक्तियों के खिलाफ नारपोली पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाया है। पुलिस ने अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ भादंवि की धारा ३९२,३४ के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच पुलिस उप निरीक्षक रोहन एल. शेलार कर रहे हैं।
रिपोर्टर