राज्य मंत्री ने गोवर्धन पूजनोत्सव समिति द्वारा निकाली गयी शोभा यात्रा का किया शुभारंभ

वाराणसी ।। अखिल भारतीय गोवर्धन पूजनोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को गोवर्धन पूजा समिति द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस परम्परागत शोभायात्रा का हथुआ मार्केट चेतगंज मे गिरीश चन्द्र यादव आवास व शहरी नियोजन राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने उदधाटन किया। शोभायात्रा मे मथुरा, वृन्दावन, कानपुर,इलाहाबाद, गोरखपुर और वाराणसी की कृष्ण बलराम,राधा कृष्ण सुदामा ,पाच पांडव, हनुमानजी की कई मनमोहक झाकियां भी निकाली गयी। शोभा यात्रा के दौरान पूरातन युद्ध कला लाठी - मनरी का नगवा और कतुआपुरा के यदुवंशियों द्वारा अदभुत प्रदर्शन किया गया। शोभायात्रा को देखने के लिए लहुराबीर से राजघाट तक सडक के दोनो तरफ भारी भीड़ भीड बनी रही। इस दौरान भगवान भोलेनाथ की नगरी काशी शिवमय हो गया।इस दौरान गोवर्धनधाम मे भी सास्कृतिक कार्यक्रम जारी रहा जहा पर शोभायात्रा के गोवर्धनधाम पर पहुचकर जनसभा मे परिवर्तित हो गयी।जिसमे मुख्य अतिथि रामगोविंद चौधरी नेता प्रतिपक्ष विधानसभा उत्तर प्रदेश,विशिष्ट अतिथि रामकिशुन यादव पूर्व सासंद व रामबिलास यादव अपर मुख्य सचिव उत्तराखंड ,एमएलसी डाँ लालबिहारी यादव, विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, विधायक वीरेंद्र यादव, मिस इंडिया पापुलर रचना सिंह यादव को गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक यादव द्वारा साफा बांधकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिसके दौरान मुख्य अतिथि के हाथों सर्वजीत सिंह यादव एड. सौरभ यादव डाँ देवेश यादव डाँ ममता यादव डाँ संध्या यादव सूरज यादव गिरीराज यादव राजेश यादव वकील यादव सुनील यादव को गोवर्धन श्री 2021 से सम्मान व लक्खु सिंह यादव को अलखनाथ यादव स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रुप से अध्यक्ष अशोक यादव, महामंत्री पारस यादव, विनोद कुमार यादव गप्पू" कोषाध्यक्ष ,गोपाल यादव, राजेश यादव ,त्रिपुरारी यादव ,कंठी यादव,शिवनाथ यादव,इंजीनियर अशोक यादव,मनीलाल यादव पूर्व एडीएम,रमाशंकर यादव पूर्व एडीएम,वाइ आर यादव,अशोक यादव पूर्व डीएसओ, इंटरनेशनल पहलवान मनोहर यादव,पूर्व अध्यक्ष विनोद यादव, पूर्व अध्यक्ष कैलाश यादव,दिनेश यादव पप्पू,अर्जुन यादव,राजेश अहीर,शिवबचन यादव, राजाराम यादव पूर्व एसडीएम,डाँ राजेश यादव,नन्दलाल यादव,सीताराम यादव,मून्नू यादव,छती यादव,बृजेश यादव शलवान स्कूल,राजु यादव,अशोक यादव ढुल्ली यादव,विजय यादव उर्फ लालबचन यादव एडवोकेट,जयहिन्द यादव,विनोद यादव फार्मा, आदि प्रमुख गणमान्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता गोवर्धन पूजा समिति अध्यक्ष अशोक यादव तथा संचालन महामंत्री पारस यादव पप्पू ने किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट