
27 नवंबर को मुंबई में होने जा रही तिरंगा रैली में हजारों की संख्या में शामिल होगे भिवंडीकर - कार्याध्यक्ष शादाब उस्मानी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 20, 2021
- 437 views
भिवंडी।.भिवंडी शहर महानगर पालिका का चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे सभी पार्टियां नये कार्यकर्ताओं को जोड़ने व पुराने कार्यकर्ताओं को मानने में जुटी हुई है। वही दूसरी तरफ शहर में भिवंडी कार्याध्यक्ष शादाब उस्मानी के नेतृत्व में एम.आई.एम. पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। आऐ दिन एम.आई.एम में नये कार्यकर्ता व दूसरे पार्टी के कई पदाधिकारी शामिल हो रहे है। बतादें कि मुस्लिम आरक्षण के संदर्भ में AIMIM पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में 27 नवंबर को मुंबई में तिरंगा रैली का आयोजन किया जायेगा। जिसके प्रचार और प्रसार में भिवंडी शहर कार्याध्यक्ष शादाब उस्मानी ने शहर के विभिन्न वाडो में सभाऐ व बैठके कर नागरिक को इस तिरंगा रैली में शामिल होने के लिए आव्हान कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को भिवंडी मनपा के वार्ड क्रमांक 11 में एक जन सभा का आयोजन किया गया। इस जन सभा के दरमियान प्रसिद्ध समाज सेवक नौशाद अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ एम आई एम में शामिल हुए। सभा के दरमियान शादाब उस्मानी को सुनने के लिए भारी भीड़ जमी रही। शादाब उस्मानी ने कहा कि आगामी 27 नवंबर को मुंबई में होने जा रही तिरंगा रैली में भिवंडी शहर से हजारों की संख्या में भिवंडीकर और मुसलमान शिरकत करेंगे।इस अवसर पर भिवंडी महासचिव हमज़ा सिद्दीकी, यूथ अध्यक्ष अयान शेख ,महिला अध्यक्षता शमा परवीन, अब्दुल्ला संजरी, मुस्तकीम मोमिन,फैज खान,फरीद खान,अब्दुल मस्जिद शेख ,नवीद मिस्त्री व एम आई एम के सभी पदाधिकारी व हजारो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्टर