
महीदीप सिंह भिवंडी शहर जिला भाजपा के महासचिव नियुक्त
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 06, 2021
- 547 views
भिवंडी।।भिवंडी शहर भाजपा में कर्ई वर्षों से सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत महीदीप सिंह को भिवंडी भाजपा शहर जिला अध्यक्ष संतोष शेट्टी ने महासचिव पद पर नियुक्त किया है। इन्हें नियुक्ति पत्र जिला अध्यक्ष संतोष शेट्टी तथा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता माधव भण्डारी के हाथों दिया गया।इस अवसर पर भिवंडी भाजपा जिला संगठन महासचिव एडवोकेट हर्षल पाटिल,प्रेमनारायन राय,राजू गाजेंगी,विशाल पाठरे ,उपाध्यक्ष जियालाल गुप्ता,अविनाश सिकची, जिला प्रसिद्धि प्रमुख पी. डी.यादव, उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, जयानंद केनी, विकाश जैन, नरेश राऊत,भरत भाटी,राजेंद्र वासम, मारुति देशमुख कार्यालय प्रमुख नंदन गुप्ता आदि गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उपस्थित सभी गणमान्यों ने महीदीप सिंह को बधाई दी। महीदीप सिंह ने कहा कि हम पूरी निष्ठा के साथ समर्पित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनहित कार्यों व योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएंगे। पार्टी के वरिष्ठों ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसे पूरी ईमानदारी से निभाते हुए पार्टी के संगठन को और मजबूत करूगा।
रिपोर्टर