भिवंडी में मनसे मध्यवर्ती कार्यालय का उद्घाटन राज ठाकरे के हाथों संपन्न

भिवंडी।। भिवंडी शहर में महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के शहर मध्यवर्ती कार्यालय का उद्घाटन आज अशोक नगर में पार्टी प्रमुख राज ठाकरे के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर  प्रमुख के रूप में ठाणे पालघर जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव, अभिजित पानसे, भिवंडी शहर अध्यक्ष मनोज गुलवी, प्रदेश उपाध्यक्ष डी के म्हात्रे, मनसे विद्यार्थी सेना अध्यक्ष संतोष सालवी,परेश चौधरी, वनिता शिंदे आदि भारी संख्या में मनसे पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। बतादें कि कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। वही पर मनसे शहर अध्यक्ष मनोज गुलवी ने कहा कि पार्टी प्रमुख राज साहेब ठाकरे का भिवंडी में आगमन होने से कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। जिसके कारण आने वाले मनपा चुनाव में मनसे ही सत्ता स्थापित करेंगी। इस प्रकार की भावना शहर अध्यक्ष मनोज गुलवी ने व्यक्त की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट