भिवंडी पालिका के मूकबधिर सफाई कर्मचारी पर जानलेवा हमला, पालिका के कर्मचारियों ने किया जाहिर निषेध

भिवंडी।। भिवंडी शहर महानगर पालिका के सफाई कर्मचारी किशोर बलीराम पाटिल पर आज सुबह अपने कर्तव्य पर हाजिर होकर गुलजार परिसर में सफाई कर रहा था। इसी दरमियान एक व्यक्ति ने उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रुप से जख्मी होने के कारण साथ में काम रहे अन्य कर्मचारियों ने उसे उपचार हेतु स्वं इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। किन्तु भिवंडी के शांतिनगर पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। जिसे लेकर भिवंडी पालिका के कर्मचारियों ने मनपा मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर इकठ्ठा होकर इस हमले का निषेध करते हुए पुलिस प्रशासन से मांग किया की अगर शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सोमवार से काम बंद आन्दोलन किया जायेगा। बतादे कि मूकबधिर सफाई कामगार किशोर बलीराम पाटिल गुलजार नगर परिसर में झाडू लगा रहा। इसी दरमियान युनुस खान नामक व्यक्ति के ऊपर कचरा चला गया जिसके कारण युनुस खान ने किशोर पाटिल को लात मूक्के से हमला कर दिया। प्रभाग समिति क्रमांक एक के अधिकारी ने शांतिनगर पुलिस थाना में शिकायत करने का पर्यन्त किया किन्तु पुलिस द्वारा शिकायत लिखने में आनाकानी की जा रही है। जिसे लेकर मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख के नेतृत्व में कर्मचारियों ने इस हमले का विरोध करते हुए निषेध व्यक्त किया है। इस अवसर पर उपायुक्त दीपक झिजांड, सहायक आयुक्त प्रीति गाडे, प्रणाली घुगे, शहर अभियंता लक्ष्मण गायकवाड़, जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले, प्रभाग समितियों के सहायक आयुक्त, विभाग प्रमुख , कामगार संघटना के संतोष चव्हाण, महेन्द्र कुभारे आदि भारी संख्या में कर्मचारी अधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट