भिवंडी के वालशिंद स्थित चाल में मिला अज्ञात मृतदेह।



भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन सीमांतर्गत  वालशिंद क्षेत्र स्थित अर्धवट बांधकाम जारी चाली की खोली में ३० से ३५ वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का सडी अवस्था में मृतदेह मिलने से हडकंप मचा हुआ है। उक्त अज्ञात व्यक्ति की हत्या अथवा अन्य कारणवश उसकी मृत्यु हुई है क्या ? इस दृष्टि से पुलिस ने जांच शुरु कर दिया है। उक्त मृतक की पहचान करने प्रयास तालुका पुलिस स्टेशन द्वारा जारी है मृत व्यक्ति गोदाम मजदूर होगा ऐस अनुुमान पुलिस ने व्यक्त किया है। वालशिंद में अर्धवट बांधकाम चालू  साईनाथ वसंत वाकडे की चाली के खोली  में अज्ञात व्यक्ति का  मृतदेह मिलने की खबर तालुका पुलिस स्टेशन को मिलने के पश्चात एपीआय महेश सागडे ने  पुलिस पथक सहित घटनास्थल पर पहुंचे और मृतदेह का पंचनामा कर  शव को स्व.इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल में भेज दिया गया। वैद्यकीय जांंच के बाद व्यक्ति की मृत्यु शारीरिक बीमारी के कारण होने की नि पुुष्टि हुुई है।परंतु मृतक की पहचान करने के लिए पुलिस ने मृतदेह स्व.इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। मृतदेह के शरीर पर  काले रंग की  सॅंडो बनियान व काली जिन्स पैन्ट है।उक्त वर्णन मृत व्यक्ति की किसी को जानकारी हो तो तालुका पुलिस स्टेशन के ध्वनि क्रमांक ( ०२५२२ - २५१२५०)पर संपर्क करने का आवाहन एपीआय महेश सागडे ने किया  है।  

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट