प्रेमिका ने की आत्महत्या प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज

भिवंडी।। काल्हेर गांव के जयमाता दी कंपाउड स्थित जी.एस.हाउस नामक बिल्डिंग के चौथे मंजिल पर अपने पति को छोड़ कर प्रेमी के साथ रहने वाली एक महिला ने प्रेमी से तंग आकर किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना गत सप्ताह घटित हुई थी। इस घटना की जानकारी उसके प्रेमी ने पुलिस और उसके परिजनों को नहीं दी थी। पुलिस के मुताबिक मृतक शोभा संदिप पाठारे (28) की मृत्यु के बारे में जानकारी मिलने पर जुनुर, पुणे में रहने वाली आशा चंद्रकांत पाटिल ने नारपोली पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका प्रेमी विकास अडगले को शराब की लत थी। इसे 2 वर्षो से शोभा को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था जिसे तंग आकर उसने किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विकास अडगले के खिलाफ भादंवि की धारा 306,187 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। किन्तु अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं हुई है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक विकास राऊत कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट