
प्रभाग समिति तीन अंर्तगत 15 जर्जर इमारतें तोड़ने के लिए तैयारियां
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 12, 2022
- 508 views
भिवंडी।। भिवंडी पालिका प्रशासन ने मानसून के पहले बड़े स्तर पर जर्जर इमारतों के पानी व बिजली खंडित करवाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया है। इसके पहले पालिका के पांचों प्रभाग समितियों में सर्वेक्षण करवाकर 894 इमारतों को जर्जर तथा अति जर्जर की श्रेणी में वर्गीकृत किया है। इस सर्वेक्षण के दरमियान प्रभाग समिति क्रमांक तीन में सबसे ज्यादा 361 इमारतें जर्जर व अति जर्जर पाई गयी है। इस प्रभाग के सहायक आयुक्त बालाराम जाधव व बीट निरीक्षक रमाकांत म्हात्रे ने 15 अति जर्जर इमारतों को खाली करवाकर इसे तोड़ने के लिए पालिका प्रशासन के संबंधित अधिकारियों से पत्र व्यवहार किया है। वही पर इमारत तोड़ने के लिए इमारतों का मूल्यांकन भी करवाया है। बतादें कि इस प्रभाग में दो वर्ष पूर्व जिलानी नामक बिल्डिंग गिरने से उसके मलबे में दबकर 38 लोगों की मृत्यु हो गयी थी। वही पर लगभग दो दर्जन लोग जख्मी हुए थे। जिसमें कई अबोध बच्चों का भी समावेश था। जिसे देखते हुए इस प्रभाग के मकान नं. 268/0,132/0,136/0,137/0,356/0,
रिपोर्टर