भारतीय पशुपालक संघ के पदाधिकारियों ने आयर में मनाया चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि

वाराणसी/हरहुआ ।। चांदमारी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 35वी  पूण्य तिथि भारतीय पशुपालक संघ द्वारा आयर में मनाया गया। चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।  गोष्ठी में वक्ताओं ने लोगो से चौधरी के पदचिन्हों पर चलने एवं व्यक्तित्व  से सीखने की अपील की गयी।  

चौधरी चरण सिंह के साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले सीताराम पटेल ने अपनी पुरानी यादों को साझा किया। उन्होंने बताया कि चौधरी जी गरीबो एवं किसानों के  प्रति  हमेशा गभीर रहते थे। गरीबो से अथाह प्रेम करते थे। उन्होंने हमें गंगापुर विधान सभा से चुनाव लड़ने को कहा लेकिन हम नही लड़ सके। चौधरी जी चाटुकारिता एवं प्रसंशा से हमेशा दूर रहते थे। वे काम करने वालो को पसंद करते थे।

मुख्यातिथि चंदौली के चुनाव ब्रांड अम्बेसडर राकेश उर्फ रोशन ने कहा कि चौधरी चरण सिंह देश के लिए अपूरणीय छति है जिसकी भरपाई अभी तक नही हो पाई। एक सामान्य परिवार से प्रधानमंत्री तक का सफर आसान नही था।उनकी ये जीवटता दर्शाता है कि निडर होकर लक्ष्य पर चलने से अपनी मंजिल को  पाया जा सकता है। 

विशिष्ट अतिथि डॉ भारत भूषण यादव ने  कहा कि चौधरी सर्व समाज के नेता थे। वे सेवा के प्रति हमेशा समर्पित रहते थे।  वे अपने लोगो को अधिकार देने के लिए कांग्रेस से समझौता कर प्रधानमंत्री बने थे। बाबूलाल यादव, दयाराम,  ओमप्रकाश, अशोक यादव, वीरेंद्र यादव,  विनोद आदि लोगो ने चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतत्व पर प्रकाश डाला। संचालन आर डी यादव ने किया। अध्यक्षता विजय बहादुर यादव ने किया। दिनेश  गायक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट