महात्मा फुले पुलिस ने छह चोरो को किया गिरफ्तार

कल्याण ।। कल्याण की महात्मा फुले पुलिस ने चार अलग अलग मामलो का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से बाइक, आभूषण,नकदी व गांजा बरामद किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार कल्याण पश्चिम की महात्माफुले चौक पुलिस थाने के हद में चोरी छिनैती की घटनाएं लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। वरिष्ठों के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक होनमाने ने अलग अलग टीम तैयार कर आरोपियों की धर पकड़ शुरू कर दिया। आखिरकार पिछले 20 दिनों के भीतर चार अलग अलग मामलों का खुलासा किया,जिसमे किडनैपिंग,चोरी ,छिनैती गांजे की तश्करी जैसे गंभीर मामले है।

बाइक चोरी, चेन स्नैचिंग करने के मामले में पुलिस ने मुंब्रा से रिजावाइन इस्माइल शेख और महमद आलम कुरेशी नामक दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों के ऊपर पहले से ही मुंब्रा,मालवण बाजार पेठ, पेल्हार और महात्माफुले पुलिस थाने में अलग अलग दस मामले दर्ज है। चोरों के पास से पुलिस ने चोरी के चार बाइक और आभूषण सहित नकदी बरामद किया है।

शहद जाकत नाका के पास गांजा बेचने आये अकलाक़ आसिफ शेख, संदीप बोराडे और अलीशेख खान नामक तीन तश्कर को गिरफ्तार कर उनके पास से गांजा बरामद किया है।

तीसरी घटना में दुकान में खड़ी महिला के पर्स से तीस हजार रूपए चुराने वाले मंदार गुलाब जैसवाल नामक चोर को डोंबिवली से गिरफ्तार कर चोरी का रकम पुलिस ने बरामद किया है।

इसी प्रकार एक अन्य घटना में रहेजा कांप्लेक्स,वाणी विद्यालय के पास एक 11 वर्षीय मतिमंद युवती का अपहरण करने वाले सचिन आत्माराम सूर्यवँशी नामक किडनैपर को कल्याण पश्चिम के वाड़ेघर पाडा से गिरफ्तार किया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट