भिवंडी कृषि उपज मंडी समिति के नए भव्य कार्यालय का उद्घाटन संपन्न

भिवंडी।। सात करोड़ वार्षिक आय वाले भिवंडी कृषि उपज मंडी समिति के नये कार्यालय के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ। बतादें कि भिवंडी कृषि उपज बाजार समिति के सत्तारूढ़ महाविकास आघाड़ी के माध्यम से पांच वर्षों में कई विकास कार्य किये गये। जो भिवंडी कृषि उपज मंडी समिति के अधिकार में आते है। इसमें से सवा दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एक विशाल कार्यालय का भव्य उद्घाटन महाराष्ट्र राज्य कृषि पणन महासंघ के उप सह व्यवस्थापक भास्कर पाटिल के शुभ हस्ते किया गया। भिवंडी कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सभापति देवीदास पाटिल के अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में पंचायत समिति सभापति सुप्रिया पाटिल उपसभापति विकास धिंडा, राष्ट्रवादी कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश म्हात्रे, शिवसेना तालुका अध्यक्ष विश्वास थले, कांग्रेस तालुका अध्यक्ष राकेश पाटिल, राष्ट्रवादी कांग्रेस तालुका अध्यक्ष गणेश गुलवी, मजूर फेडरेशन के पूर्व अध्यक्षता दीपाली पाटिल, पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश भोईर आदि गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में मौजूद सभी गणमान्य व्यक्तियों को सेवा सोसाइटी के सभापति ने शॉल और गुलदस्ते देकर सम्मानित किया। कृषि उपज मंडी समिति की सफल स्थापना में प्रमुख भूमिका निभाने वाले सचिव यंशवत म्हात्रे को विशेष सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपसभापति प्रभाकर पाटिल, निदेशक अनंता पाटिल, डॉ.संजय पाटिल, अनंता चौधरी, विलास पाटिल, एडवोकेट शशिकांत गोटाराणे, इरफान भूरे, विश्वनाथ म्हात्रे, अनंत पाटिल, तन्वी पाटिल, भरत गोयेकर मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शैलेश मांजरेकर और मनोहर तारे ने किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट