स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव का जश्न मनाने के लिए सभी पार्टी प्रमुखों के साथ पालिका आयुक्त की बैठक

स्वतंत्रता अमृत महोत्सव में सभी नागरिक भाग लें - आयुक्त विजय कुमार म्हसाल


भिवंडी।। भिवंडी में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव की जानकारी देने के लिए पालिका आयुक्त एवं प्रशासक विजयकुमार म्हसाल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इस बैठक के दरमियान आयुक्त म्हसाल ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों को स्वतंत्रता अमृत महोत्सव के तहत पालिका द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। वही पर आयुक्त ने  राष्ट्रीय पर्व पर सभी को भाग लेने के साथ साथ 13 से 15 अगस्त तक सभी लोग अपने अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की।  इसके पूर्व अन्य उत्सव की तरह इस उत्सव को घरों की साफ सफाई, सजावट करने, रंगोली बानकर इस पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए आह्वान किया है। इसके साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि 1947 में भारत और पाकिस्तान के बीच विभाजन के दौरान हुई घटनाओं की एक ज्वलंत तस्वीर दिखाने वाली एक प्रदर्शनी महापालिका मुख्यालय के भूतल पर लगाई गई है। इस मौके पर आयुक्त विजय कुमार मसाल ने सभी पक्षों की ओर से आश्वासन दिया कि सभी पार्टियां शहर में आजादी का अमृत महोत्सव को अच्छी तरह से मनाने के लिए शहर में माहौल तैयार करेंगी। इस अवसर पर भाजपा भिवंडी शहर अध्यक्ष संतोष शेट्टी, शिवसेना पार्टी के तरफ से संजय म्हात्रे, आरपी आई पक्ष भिवंडी शहर अध्यक्ष महेन्द्र गायकवाड़, आरपीआई के विकास निकम,कांग्रेस पार्टी के भिवंडी शहर अध्यक्ष रसीद ताहिर मोमिन, शकील पापा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तरफ से जकी महबूब अंसारी आदि पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट