भिवंडी पालिका आयुक्त के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली का आयोजन

भिवंडी।। देश में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव का आयोजन कर "स्वराज्य महोत्सव" अंर्तगत विभिन्न कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका की ओर से भी स्वराज्य महोत्सव पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये है। पालिका के सभी प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसके साथ साथ पालिका के स्वास्थ्य विभाग की ओर से निकाली गई बाइक रैली में आयुक्त व प्रशासक विजय कुमार म्हसाल ने स्वयं मोटरसाइकिल चलाकर इस रैली में हिस्सा लिया। बतादें की यह बाइक रैली पालिका मुख्यालय से शुरू होकर जकात नाका, कल्याण नाका, धामणकर नाका होते हुए स्वं परशुराम टावरे स्टेडियम धाबी तालाब में समापन हुआ। इस अवसर पर आयुक्त व प्रशासक म्हसाल ने उपस्थित सभी लोगों को मार्गदर्शन करते हुए इस राष्ट्रीय उपक्रम में हिस्सा लेने के लिए आह्वान किया। वही पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाना चाहिए अगर किसी नागरिक को तिरंगा झंडा नहीं मिल रहा है तो व्यक्ति पालिका मुख्यालय अथवा प्रभाग समिति कार्यालय से संपर्क कर तिरंगा झंडा प्राप्त कर सकता है। इस आजादी के अमृत महोत्सव को बड़े उत्साह के साथ मनाएं। इस प्रकार का आह्वान आयुक्त ने नागरिकों से किया है। इस रैली में सहायक आयुक्त अनुराधा बाबर, प्रीति गाड़े,शहर अभियंता लक्ष्मण गायकवाड़, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक जयवंत सोनवणे,सभी वार्डों के प्रभाग अधिकारी, जनसंपर्क प्रमुख मिलिंद पलसुले, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.बुशरा शेख सहित सभी स्कूलों के शिक्षक और भारी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट