भिवंडी में पुलिस द्वारा बाइक रैली का आयोजन

भिवंडी।। भिवंडी में धूमधाम से स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव को मनाया गया। इस दिन विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वही पर भिवंडी पुलिस उपायुक्त द्वारा एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया था। इस बाइक रैली में पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण, सहायक पुलिस आयुक्त सुनील वडके, प्रशांत ढोले, सभी पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक और पुलिस अधिकारियों ने हाथों में तिरंगा लिये, स्वतंत्रता का नारा लगाते हुए इसमें हिस्सा लिया। यह रैली भिवंडी पुलिस संकुल से निकाल कर धामणकर नाका, गौरीपाडा, मंडाई,शिवाजी चौक, वंजारपट्टी नाका होते हुए पुनः पुलिस संकुल पर समाप्त हुई। रैली के दरमियान यातायात नियमों का पालन किया गया। भिवंडी में पहली बार हुई पुलिस की बाइक रैली को देखने के लिए सड़कों के किनारे  नागरिकों की भारी भीड़ इकठ्ठा रही। वही पर हाथों में तिरंगा झंडा लेकर उत्साह के साथ देश भक्ति नारे लगाऐ गये।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट