भिवंडी शहर में डेढ़ दिन की 3913 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

भिवंडी।। भिवंडी शहर में डेढ़ दिन की स्थापित गणपति बप्पा के मूर्तियों का विसर्जन विभिन्न घाटों पर संपन्न हुआ। वही पर पालिका प्रशासन की ओर से घाटों पर नागरिकों व गणेश भक्तों के लिए स्वागत कक्ष, पीने के पानी की व्यवस्था आदि सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थी। बतादें कि पालिका आयुक्त व प्रशासक विजय कुमार म्हसाल ने प्रत्येक वर्ष प्रमाणे शिवाजी चौक पर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज के अश्वारोही पुतले पर पुष्पहार अर्पित कर विसर्जन की परम्परा का शुरूआत की। जिसके पश्चात गणेश भक्तों ने गुलाल व फूलों की वर्षा करते हुए "गणपति बाप्पा मोरया, पुढल्या वर्षी लवकर या" का जयघोष करते हुए अपने आराध्य देवता भगवान गणेश को भावपूर्ण वातावरण में विदाई करते हुए पालिका के नदीनाका - तिलक घाट,फरीद घाट, व-हाला देवी तालाब, भादवड तलाब, नारपोली तलाब में विसर्जन किया। पालिका प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ेनुसार प्रभाग समिति क्रमांक एक में 796, प्रभाग समिति दो में 378, प्रभाग समिति तीन में 2477,प्रभाग समिति चार में 262 और प्रभाग समिति क्रमांक पांच में 00 कुल 3913 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। वही पर प्रशासन की ओर से प्रत्येक घाटों पर गणेश भक्तों के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थी। इसके आलावा अग्निशमन दल, जीवन रक्षक टीम व पालिका के भारी संख्या में अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति पालिका आयुक्त ने किया था। आयुक्त विजय कुमार म्हसाल स्वयं घाटों का दौरा कर रहे थे। वही पर शहर अभियंता एल.पी. गायकवाड़, विद्युत विभाग प्रमुख सुनिल पाटिल, सहायक आयुक्त बालाराम जाधव, फैसल तातली, दिलीप खाने, सोमनाथ सोष्टे,सुनिल भोईर आदि अधिकारीगण विभिन्न घाटों पर उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट