
राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सपा का दामन थामा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 26, 2018
- 404 views
भिवंडी । भिवंडी शहर में जैसे चुनावी तिथि नजदीक आ रही है वैसे वैसे राजनीतिक तापमान बढते जा रहा है। इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी भिवंडी शहर मध्यवर्ती कार्यालय में भिवंडी शहर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अरफात शेख की उपस्थिति में राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी शामिल हुए हैं जिनका भव्य स्वागत किया गया। और उक्त सभी ने सपा की सदस्यता ग्रहण। सदस्यता ग्रहण करते ही उनमें से कई कार्यकर्ताओं को मजदूर सभा के पद पर नियुक्त किया गया,जिन्हें नियुक्ति पत्र भी दिया गया है।उक्त अवसर सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे भिवंडी शहर अध्यक्ष अरफात शेख ने कहा कि सपा की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है, समाजवादी पार्टी एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है जो सभी धर्म और समुदाय के लोगों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है!इसी प्रकार सपा पूर्व से आज तक गरीबों, मजदूरों, बुनकरों व किसानों को उन्हे उनका हक दिलाने के लिए निरंतर हरसंभव प्रयास कर रही है। इतनी भारी संख्या में आप लोग राकांपा छोडकर सपा में शामिल हुए हैं जो सपा की नीतियों को प्रमाणित करती है। उक्त अवसर पर जुबेर शेख, रिजवान शेख, अरशद खान चुन्नू, असलम फैजाबादी आदि उपस्थित थे।
रिपोर्टर