अवैध रूप से संचालित हुक्का पार्लरों में किन्नरों का डांस

भिवंडी।। भिवंडी शहर में नशाखोरी का बढ़ावा देने वाले हुक्का पार्लर प्रबंधकों द्वारा ग्राहकों को लुभावने के लिए अब डीजे के साथ किन्नर डांस का भी व्यवस्था कर देने से शाम ढलते ही ऐसे हुक्का पार्लरों में नव युवकों की भीड़ लगना शुरू हो जाती है। ऐसे पार्लरों में अश्लील गानों पर किन्नर बार गर्ल लड़कियों की तरह ही ठुमके लगाते है। शहर में एक - दो हुक्का पार्लर नहीं है बल्कि इनकी संख्या एक दर्जन के क़रीब है। बहुतांस हुक्का पार्लर प्रबंधकों ने किन्नरो को डीजे की आवाज पर नचवाते है। जिसके कारण उनकी मोटी कमाई हो जाती है। सूत्रों की माने तो शहर के कनेरी, पदमानगर परिसर में एक- एक हुक्का पार्लर, मान सरोवर फेना पाडा रोड़ पर एक हुक्का पार्लर, चविंद्रा परिसर में तीन हुक्का पार्लर, कामत घर, फुलेनगर परिसर में एक एक हुक्का पार्लर, खाड़ीपार पुल के पास एक हुक्का पार्लर तथा खोखा कंपाउड में दो हुक्का पार्लर कुल दस हुक्का पार्लर शुरू है।
                      ( फाइल फोटो)
यही नहीं भिवंडी ग्रामीण परिसर के मानकोली नाका, कोन गांव सहित पोगांव व भिनार क्षेत्र में अवैध रूप से हुक्का पार्लर संचालित है। अवैध रूप से संचालित अधिकांश हुक्का पार्लरो में डीजे के साथ किन्नर डांस की व्यवस्था उपलब्ध है। भिवंडी सपा विधायक रईस कासिम शेख ने शहर में मादक व नशीले पदार्थों की बिक्री व नव जवानों द्वारा इसका सेवन का मुद्दा गत सप्ताह राज्य के अधिवेशन सत्र में उठाया था। इसके साथ ही उन्होंने भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण से मुलाकात कर शहर में हो रहे अवैध धंधों पर तत्काल कार्रवाई करने हेतु निवेदन पत्र सौंपा है।किन्तु इसके बावजूद भी दर्जनों की संख्या में चल रहे अवैध हुक्का पार्लरों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गयी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट