सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

भिवंडी।। ठाणे शहर से काम कर वापस लौट रहे भिवंडी के गायत्रीनगर पदमा नगर निवासी कुसाई कुमार तिरूपति येणगट्टी (24) की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने से पूरे परिसर में मातम छाया हुआ है। वही पर नारपोली पुलिस ने अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ भादंवि की धारा 304 (अ), 279 सहित मोटर वाहन कायदा कलम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कुसाई कुमार येणगट्टी ठाणे शहर से अपनी मोटरसाइकिल लेकर भिवंडी आ रहा था। खारेगांव पुल के नजदीक अज्ञात कंटेनर चालक ने मोटरसाइकिल के पीछे से टक्कर मार दी जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई। नारपोली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट