प्रभाग समिति क्रमांक 4 के सफाई कर्मचारियों ने अपशिष्ट कचरा वर्गीकरण‌‌ की लिया शपथ

भिवंडी।। भिवंडी शहर महानगर पालिका के आयुक्त व प्रशासक विजय कुमार म्हसाल ने पूरे शहर में 90 दिनों तक कचरा की सफाई, कचरा वर्गीकरण व जनजागृति अभियान चलाने के लिए आदेश दिया है। इसी क्रम में पालिका उपायुक्त (आरोग्य) दिपक झिजांड के निर्देशानुसार प्रभाग समिति क्रमांक 4 के सहायक आयुक्त बालाराम जाधव व प्रभाग आरोग्य निरीक्षक विशे की उपस्थिति में सभी आरोग्य निरीक्षक, मुकादम, सहायक मुकादम, सफाई कर्मचारियों को अपशिष्ट कचरा वर्गीकरण के लिए शपथ दिलाई गाई। इस दरमियान उपस्थित कर्मचारी व अधिकारियों ने स्वेच्छापूर्वक से शपथ ग्रहण की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट