
वरिष्ठ समाजसेवी संजय सिंह की माताजी पूर्व प्रधान अनारा देवी का निधन
- संदीप मिश्र, ब्यूरो चीफ जौनपुर
- Nov 01, 2022
- 326 views
सुईथाकला ।। वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय मनोज सिंह व समोधपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह की माताजी पूर्व ग्राम प्रधान अनारा देवी का 1 अक्टूबर को दोपहर अचानक हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।वह करीब 80 वर्ष की थीं। उनकी तबीयत बिल्कुल सामान्य थी । इलाज के लिए सुल्तानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया।क्षेत्र के लोगों में शोक व्याप्त हो गया है और उनके पार्थिव शरीर को देखने के लिए तांता लग गया है। उनके पार्थिव शरीर का दाह संस्कार इमलिया श्मशान घाट पर किया जाएगा।
रिपोर्टर