बंदूक की नोंक पर महिला के साथ बलात्कार संगठन का अध्यक्ष गिरफ्तार

भिवंडी।।बंदूक की नोंक पर 31 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक संगठन के अध्यक्ष को कोनगांव पुलिस ने धुले शहर से गिरफ्तार किया है। वही पर हिरासत में लिया गया दुष्कर्म का आरोपी अध्यक्ष को न्यायालय ने सात दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता नासिक जिले के घोटी इलाके की रहने वाली है। धुले शहर में विभिन्न सामाजिक उपक्रम करने वाले एक संस्था के अध्यक्ष कपिल वाल्मीकि दामोदर (38) ने महिलाओं के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें पीड़ित महिला ने हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम के आयोजक कपिल दामोदर से उसकी मुलाकात हो गयी और दोनों में दोस्ती हो गई। पीड़ित महिला ने कपिल से बताया था वह अपने पति से अलग होकर रहती है इसका फायदा उठाने के कपिल उसके नजदीक आया और मुंबई में सामाजिक काम का बहाना कर वह कार से भिवंडी आया और कोनगांव पुलिस थाना सीमा अंर्तगत एक लाॅज में कमरा लेकर पीड़िता को वहां बुलाया, जहां पर बंदूक की नोंक पर उसका बलात्कार किया। पीड़ित महिला डर गयी थी किन्तु आरोपी कपिल उसे शादी करने का झांसा देकर उसको अपने जाल में फंसा लिया और कल्याण, भिवंडी के विभिन्न लाॅजों में ले जाकर दो महीने तक शारीरिक संबंध स्थापित किये। इस दरमियान पुनः आरोपी कपिल कोनगांव पुलिस थाना परिसर के एक लाॅज में उसको बुलाकर शारीरिक संबंध बनाया। इस बीच पीड़िता ने उसको शादी का प्रस्ताव रखा था। किन्तु आरोपी शादी शुदा होने के कारण उसका प्रस्ताव टाल दिया तो वह एक फरवरी को कोनगांव पुलिस स्टेशन पहुंची और महिला पुलिसकर्मी को आपबीती सुनाई। कोनगांव पुलिस ने कपिल दामोदर के खिलाफ अत्याचार सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया और वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र पवार के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक शेणवे, पुलिस कांस्टेबल सुनील पाटिल, कांस्टेबल कुशल जाधव की एक टीम ने आरोपी को धुले शहर से दो फरवरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी कपिल दामोदर रिपाई आठवले गट के प्रदेश उपाध्यक्ष का लड़का है किन्तु खराब चरित्र के कारण घरवाले ने उसे बाहर निकाल दिया है।  वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र पवार बताया कि आरोपी को 3 फरवरी को अदालत में पेश किया गया, जहां पर न्यायालय ने 7 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.आरोपी के पास बंदूक का सरकारी लाइसेंस है। कोनगांव पुलिस मामले की जांच कर रही है।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट