
मॉर्निंग वॉक कर रहे वृद्ध व्यक्ति के गले से सोने की चैन छीना
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 17, 2023
- 215 views
भिवंडी।। भिवंडी पुलिस उपायुक्त परिमंडल - 2 के विभिन्न क्षेत्रों में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा महिलाओं व वृद्ध व्यक्तियों को निशाना बनाकर उनके गहने, आभूषण छीनने की दररोज घटनाएं घटित हुई है। हालांकि भिवंडी पुलिस ऐसे बदमाशों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से असफल रही है। जिसके कारण ऐसे बदमाशों का मनोबल बढ़ा है। इसी क्रम में अज्ञात मोटरसाइकिल बदमाशों ने ओसवाली, नारपोली के पास माॅनिग वाॅक कर रहे शंकर राजाराम टावरे (63) के गले से 1 लाख 40 हजार कीमत के सोने की चैन छीन लिया। जिसकी शिकायत उन्होंने नारपोली पुलिस थाना में दर्ज करवाया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भादंवि की धारा 392 ,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक चेतन पाटिल कर रहे है।
रिपोर्टर