
भिवंडी शहर महानगर पालिका के तीन अधिकारियों के विभागों में अदला - बदली
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 24, 2023
- 383 views
भिवंडी।। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका प्रशासन ने पालिका के सेवा में कार्यरत तीन अधिकारियों के विभागों में अदला - बदली कर संबंधित विभागों में तत्काल हाजिर होने के लिए उपायुक्त (मुख्यालय) दिपक पुजारी ने आदेश जारी किया है। प्राप्त जानकारी के पालिका के प्रशासक व आयुक्त विजय कुमार म्हसाल, अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे के आदेशानुसार उपायुक्त ( मुख्यालय) दीपक पुजारी ने प्रभारी सहायक आयुक्त ( प्रशासन व चुनाव अधिकारी) नितिन पाटिल को प्रभारी सहायक आयुक्त (प्रशासन) पद से मुक्त करते हुए केवल प्रभारी सहायक आयुक्त ( चुनाव विभाग) पद की जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही मार्केट विभाग प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। नितिन पाटिल के प्रभारी सहायक आयुक्त (प्रशासन) के रिक्त पद पर प्रभाग समिति क्रमांक चार के सहायक आयुक्त बालाराम कोंडू जाधव को जिम्मेदारी दी है। प्रभाग समिति क्रमांक चार के सहायक आयुक्त के रिक्त पद पर गिरिधर घोष्टेकर को नियुक्ति की है और मार्केट विभाग प्रमुख के रिक्त पद पर नितिन पाटिल को अतिरिक्त जिम्मेदारी देकर विभाग प्रमुख बनाया गया है।
रिपोर्टर