आप पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्यों का किया गया सम्मान

तलेन ।। सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा राजगढ़ जिले की नवगठित कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान समारोह नगर तलेन में आयोजित किया गया| इस सम्मान समारोह में  जिले के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, लोकसभा अध्यक्ष अश्विनी  छाबड़ा ,कालूराम  आशिया, प्रवीण  सक्सेना, देवी सिंह  यादव मुकेश  पाल ,दिनेश  चंद्रवंशी, लखन  मालवीय ,रामलाल मालवीय अधिक कार्यकारिणी सदस्यों का  सम्मान किया गया |  नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा  दिल्ली के मुख्यमंत्री  अरविंद   केजरीवाल की नीतियां विचारों से जनता को अवगत कराया गया  तथा  मध्य प्रदेश मैं आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी 230 सीटों पर ही अपने प्रत्याशी  उतारेगी|  शिक्षा, स्वास्थ्य ,बेरोजगारी ,ओल्ड पेंशन, अतिथि शिक्षक, अतिथि विद्वान के नियमितीकरण,दैनिक वेतन भोगी व अंशकालीन कर्मचारियों का नियमितीकरण, आउट सोर्स एवं कोटवार, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता, गैस सिलेंडर 500 ₹ किसानों की समस्या गौशाला निर्माण  साथ ही लाडली  बहना योजना में 18 वर्ष की महिलाओं को भी सम्मिलित करने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया  वही मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर इन मुद्दों को पूरा किया जाएगा |कार्यक्रम  का संचालन  हेमंत शर्मा ने किया| इस मौके पर ब्लॉक तलेन के डॉ.प्रेम सर  ,मुबारिक अली, रमेश चंद पुष्पद  अकील कुरैशी, हारून पठान शंकर लोहार, सचिन यादव, महेश राजपूत ,मनोज मालवीय आदि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे|

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट